नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। कर्नाटक में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की एसयूवी हादसे का शिकार हो गई है, जिसमें उनकी पत्नी और सहायक की मौत हो गई। श्रीपद नाइक भी इस हादसे में घायल हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। अंकोला में ही प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर केंद्रीय मंत्री की इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक की पत्नी विजया नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है और उन्हें बेहतर इलाज प्रदान करने के लिए कहा है। साथ में राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री से यह भी कहा है कि यदि आवश्यकता हुई तो केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक दिल्ली लाने की बात भी कही है। घटना की सूचना मिलने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अस्पताल पहुंच चुके हैं। उत्तर कन्नड़ के एसपी शिवप्रकाश देवराजू ने बताया है कि केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक की भी हादसे में मौत हो गई है।
हमारी सभी खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
