Sunday, April 12, 2026
Homeराज्य31 विभागों में पौने तीन लाख पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी

31 विभागों में पौने तीन लाख पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी

राज्य डेस्क

रांची। झारखंड सरकार के 34 विभागों में 31 प्रमुख विभागों में राज्य में कुल स्वीकृत पदों की कुल संख्या 3,01,1 98 है, जिसमें से 57,182 पद प्रोन्नति के आधार पर भरे जाने हैं, जबकि 2,44,016 पद सीधी नियुक्ति से भरे जाने हैं। यह तथ्य तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति को अध्ययन के दौरान उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को इस समिति ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंपते हुये कई अनुशंसा की है। समिति का गठन सरकार की सेवाओं और पदों के अधीन प्रोन्नति, प्रशासनिक दक्षता और क्रीमी लेयर में एससी और एसटी के प्रतिनिधित्व की अपर्याप्तता पर अध्ययन रिपोर्ट तैयार करने के लिए किया गया था। समिति ने अध्ययन के लिये डेटाबेस की उपलब्धता की अड़चनों को ध्यान में रखते हुए, विशेष रूप से विभिन्न विभागों में प्रोन्नति के संबंध में एक कार्य प्रणाली तैयार करने का निर्णय लिया। माना गया कि इससे पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मूल्यांकन मुमकिन हो सकेगा। सभी विभागों से कर्मचारी डेटा, सूचना श्रेणीवार और पदनाम के अनुसार एकत्र की गई। इन आंकड़ों को मैनुअल रूप के साथ साथ ऑफलाइन रूप में भी मांगा गया था। समिति ने सरकारी सेवाओं में एससी, एसटी को प्रमोशन में आरक्षण जारी रखने की अनुशंसा की है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या का दीपोत्सव गिनीज बुक में दर्ज, जानें कितने दीप जले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular