Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश 3 दिन में 6 रेलवे क्वार्टरों से लाखों की चोरी,पुलिस हलाकान

 3 दिन में 6 रेलवे क्वार्टरों से लाखों की चोरी,पुलिस हलाकान

झांसी(हि. स.)। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई रेलवे कॉलोनी माल गोदाम के सामने मंदिर के पास लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। 3 दिन में चोरों ने 6 क्वार्टरों को निशाना बनाया और लाखों का माल पार कर ले गए।

चोरों ने 8 मई को क्वार्टर नंबर 717 डी में सुबह करीब 8 बजे सोने-चांदी के जेवरात, एटीएम और क्रेडिट कार्ड चुरा लिए। दूसरी घटना 7 मई को को दिन में 10 से 12 बजे के बीच हरिशंकर के क्वार्टर नंबर 1014 बी और मुकेश मीणा के क्वार्टर नंबर 1013 बी में हुई जिसमें चोरों ने घर का लभग सभी सामान उड़ा लिया। । तीसरी घटना 5 मई को शंकर लाल मीणा के यहां चोरी हुई थी। 2 क्वार्टरो में 4 मई को चोरी हुई थी, जिसमें घर का पूरा सामान चोरी हो गया था।

सोमवार को गुप्तेश्वर राय जो रेलवे में पॉइंट्स मैन हैं, के घर से उनकी पत्नी का मोबाइल व एटीएम व क्रेडिट कार्ड सहित सोने, चांदी के जेवरात चोर चोरी कर ले गए। यही नहीं, किचन में रखा खाना भी चोर अपने साथ ले गए। रोज रोज हो रही चोरी की घटनाओं से प्रेमनगर रानी लक्ष्मी बाई काॅलोनी के रहवासी परिवार दहशत में है। चोरियों की सूचना पुलिस को देने बाद भी चोरी का क्रम रुक नहीं रहा है। चोर मोबाइल साइलेंट मोड में लगा कर पास ही झाड़ियों में मोबाइल फेंक गए जिस पर लगातार घण्टी जा रही है। आक्रोशित काॅलोनी वासी हाथों में डंडे लेकर खुद ही पहरा देने को मजबूर हैं।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular