Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडा29 मई को हड़ताल पर रहेंगे प्रदेश भर के बिजली अभियंता

29 मई को हड़ताल पर रहेंगे प्रदेश भर के बिजली अभियंता

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज के कथित दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम विद्युत अभियन्ता 29 मई को प्रातः 10 बजे से पूरे दिन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए आम जनता के हित में ऑक्सीजन प्लांटों, अस्पतालों और आम जनता की विद्युत आपूर्ति सामान्य बनाई रखी जाएगी। उप्र राविप अभियन्ता संघ के अध्यक्ष वीपी सिंह के हवाले से अभियंता संघ के मण्डलीय अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि जहां एक ओर विद्युत अभियन्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा के नेतृत्व में अहर्निश, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सफलतापूर्वक करने में जुटे हुए हैं। वहीं पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज अनावश्यक तौर पर अभियन्ताओं और विद्युत कर्मियों का उत्पीड़न कर रहे हैं और बिजली विभाग में कार्य का वातावरण बिगाड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु विद्युत अभियन्ताओं ने यह निर्णय लिया है कि ऑक्सीजन प्लांटों, अस्पतालों और आम नागरिकों की विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के अलावा विद्युत अभियन्ता 29 मई से कोई अन्य कार्य नहीं करेंगे। इसके साथ ही विद्युत अभियन्ताओं ने चेयरमैन, प्रबन्ध निदेशक पावर कारपोरेशन, प्रबन्ध निदेशक पारेषण, प्रबन्ध निदेशक उत्पादन निगम, प्रबन्ध निदेशक पश्चिमांचल, प्रबन्धन निदेशक दक्षिणांचल, प्रबन्ध निदेशक केस्को, प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल और प्रबन्धन निदेशक पूर्वांचल के व्हाट्सअप ग्रुपों से अपने को पृथक कर लिया है। इस प्रकार लगभग ढाई हजार से ज्यादा अभियन्ताओं जिसमें मुख्य अभियन्ता प्रमुखता में शामिल हैं, ने प्रबन्धन के व्हाट्सअप ग्रुपों से एक्जिट कर चुके हैं और प्रबन्धन के सभी व्हाट्सअप गु्रप पूरी तरह निष्प्रयोज्य हो चुके हैं। साथ ही प्रदेश भर में जनपद मुख्यालयों एवं परियोजनाओं पर शुक्रवार को सायं 04 से 05 बजे तक एक घण्टे की विरोध सभा हुई।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular