Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजन29 मई को आमिर खान होस्ट करेंगे आईपीएल का फिनाले, 'लाल सिंह...

29 मई को आमिर खान होस्ट करेंगे आईपीएल का फिनाले, ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर भी होगा रिलीज

एक महीने से भी ज्यादा समय से देश में चल रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फिनाले 29 मई को होने जा रहा है। इसकी ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच खबर आई है कि इस ग्रैंड फिनाले को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट होस्ट करने जा रहे हैं, साथ ही इस खास मौके पर वे अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर भी रिलीज करेंगे।

इतिहास में पहली बार होगा, जब किसी फिल्म का ट्रेलर आईपीएल मैच के दौरान रिलीज किया जाएगा। आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए बेहद यूनीक और रोचक योजना बनाई है। जानकारी के मुताबिक, 29 मई को आईपीएल फिनाले के दौरान पहली पारी में 2.30 मिनट के दूसरे ट्रेलर को लान्च किया जाएगा। इसे लेकर उनके फैंस खासे उत्साहित हैं। वहीं आमिर खान आईपीएल के समापन की मेजबानी भी करेगे।

इस खबर को कन्फर्म करते हुए फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में आमिर ने पहली पारी और दूसरे रणनीतिक समय के दौरान आईपीएल के समापन में लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर को जारी करने की घोषणा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 29 मई को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी हॉटस्टार पर शाम 6 बजे से आमिर खान आईपीएल फिनाले को होस्ट करेंगे।

आमिर खान और करीना कपूर खान की आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की साल 1994 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ पर आधारित है। फिल्म की कहानी फॉरेस्ट गम्प नामक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिमागी तौर पर भले ही पूरी तरह विकसित नहीं है, लेकिन उसके जीवन में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां वह खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित कर आगे बढ़ता चला जाता है। फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने किया है, जबकि निर्देशक अद्वैत चंदन हैं। फिल्म 11 अगस्त , 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular