Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश28 डिफाल्टर शिकायतों के चलते जनपद की रैंकिंग बेहद असंतोषजनक : आन्द्रा...

28 डिफाल्टर शिकायतों के चलते जनपद की रैंकिंग बेहद असंतोषजनक : आन्द्रा वामसी

झांसी। जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए विभागवार, हेल्पलाइन, ऑनलाइन, मुख्यमंत्री संदर्भ के निस्तारण की जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी मऊरानीपुर सात शिकायतों के डिफाल्टर पाए जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही से जनपद की रैंकिंग में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी शिकायतें प्राप्त हो वह नियत समयावधि में निस्तारित की जाए।
जिलाधिकारी ने 16 विभागों के विभागाध्यक्ष से सीधी बात की। जहां 28 शिकायतें डिफाल्टर होने जाने से जनपद का प्रदर्शन आशानुरूप नहीं हो सका। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का स्वयं अनुश्रवण करें और समय सीमा में निस्तारण की जाए। उन्होंने कहा कि 28 शिकायतें यदि माह सितंबर तक निस्तारित कर ली जाती हैं तो रैंकिंग टॉप टेन में होती, परंतु सभी के शिथिल अनुश्रवण के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि शिकायतों की मॉनिटरिंग शासन स्तर से की जा रही है। इस दौरान सीडीओ शैलेष कुमार, एडीएम बी प्रसाद, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।
इन विभागों की शिकायतों रही डिफाल्टर डीडी मंडी 2, सीएमएस जिला अस्पताल 2, तहसीलदार सदर 2, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता 2, अधिशासी अभियंता विद्युत 2, जिला प्रबंधक   पीसीएफ 2, डीडी कृषि, सीडीओ, एसपी ग्रामीण, सब रजिस्टार मऊरानीपुर, लघु सिंचाई, जल संस्थान, जिला कार्यक्रम अधिकारी, संभागीय अधिकारी कृषि गरौठा की एक-एक शिकायतें डिफाल्टर हैं। जिलाधिकारी इन सभी विभागों को इनका अतिशीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular