– छह अगस्त को प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे शिलान्यास
मीरजापुर (हि.स.)। विंध्याचल रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण 26 करोड़ 28 लाख रुपये से किया जाएगा। छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से इसका शिलान्यास करेंगे।
प्रयागराज मंडल के एडीआरएम इंफ्रा नवीन प्रकाश ने शनिवार को बताया कि भारत सरकार के नए भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में देश भर में रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है।
छह अगस्त को 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रखेंगे। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, स्वतंत्रता सेनानी, पद्म विभूषण प्राप्तकर्ता सहित आम जनमानस उपस्थित होंगे।
एडीआरएम ने बताया कि मां विंध्यवासिनी की नगरी में भी विंध्याचल रेलवे स्टेशन धार्मिक शैली के साथ नव निर्माण कराया जाएगा। विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर आगामी कार्यक्रम के लिए वाटर प्रूफ टेंट, साफ सफाई, पैचिंग इत्यादि के विंध्याचल रेलवे स्टेशन भी कार्य कराए जा रहे हैं। आधुनिकीकरण के तहत स्टेशन डिजाइन में बदलाव किया जाएगा जो यात्रियों की सुविधा अनुसार होगा। इससे विंध्याचल रेलवे स्टेशन भी विश्वस्तरीय बन जाएगा।
नए स्टेशन में होंगे ये परिवर्तन
– स्टेशनों का सिटी सेंटर के रूप में विकास
– स्टेशन भवनों का सुधार
– स्टेशन के दोनों ओर के शहर का एकीकरण
– अच्छी तरह से डिजाइन की गई आधुनिक सुविधा का प्रावधान
– अच्छी डिजाइन का ट्रैफिक
– सरकुलेशन और इंटर मोड एकीकरण यात्रियों के मार्गदर्शन का समान व अच्छे डिज़ाइन किए गए साइनेज
– निर्माण स्थानीय कला और संस्कृति
– मास्टर प्लान में भावी संपत्ति विकास का प्रावधान
गिरजा शंकर/मोहित
