Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेश 27 अपराधियों को किया गया जिला बदर

 27 अपराधियों को किया गया जिला बदर

मेरठ(हि.स.)। जिला प्रशासन ने बुधवार को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने 27 अपराधियों को जिला बदर कर दिया।

योगी सरकार में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जिला प्रशासन ने मेरठ में अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी किया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह ने 27 अपराधियों को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।

एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि अपराधी जनपद में रहकर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। उन्हें जिले से बाहर करने का आदेश दिया गया है। अगर आदेश जारी होने के बाद भी अपराधी जिले को नहीं छोड़ते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एडीएम प्रशासन ने बताया कि देहात क्षेत्र से विभिन्न अपराधों में लिप्त 27 अपराधियों को जिला बदर किया गया है। जिसमें जिला बदर होने वालों में अंकुश उर्फ बवंडर, अनुराग सिवाच, दानिश, चिराग उर्फ घोलू, इंद्र उर्फ देव आदि बदमाश शामिल है।

डॉ. कुलदीप/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular