Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश26 जनवरी को लेकर उप्र में हाई अलर्ट

26 जनवरी को लेकर उप्र में हाई अलर्ट

लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवंं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने जिलों के सभी पुलिस कप्तान और पुलिस कमिश्नरेट को अलर्ट किया गया है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

एडीजी ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर दिल्ली में बहुत बड़ा कार्यक्रम होता है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए गए हैं। सभी जिलों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जगह-जगह चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में शराब और रुपयों की बरामदगी भी हुई है। 50 प्रतिशत से अधिक असलहे जमा कराए जा चुके हैं। इसके अलावा कोविड नियमों का भी सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसके मद्देनजर पुलिस कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगवाई जा रही है। सभी पार्टियों से सहयोग की अपील की गई है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular