वाराणसी (हि.स.)। भेलूपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रविवार को 25 हजार के इनामी बदमाश को धर दबोचा। तलाशी लेने पर इनामी बदमाश शेरू खान के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। रविवार को डीसीपी काशी जोन रामसेवक गौतम ने मीडिया कर्मियों को बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी- रामनगर थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय अपनी टीम के साथ बजरडीहा क्षेत्र से गुजर रहे थे।
इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी बदमाश शेरू खान कुसुम पैलेस के पीछे स्थित मैदान में मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यकाही कर घेराबंदी करते हुए बदमाश को दबोच लिया। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शेरु दशाश्वमेध थाने का हिस्ट्रीशीटर है। शेरू के खिलाफ भेलूपुर, लंका, मंडुआडीह, लक्सा और दशाश्वमेध थाने में 13 मुकदमे दर्ज है।
श्रीधर
