Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

– तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद

मीरजापुर(हि.स.)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र की ओर से जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को लालगंज पुलिस, स्वाट व एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लालगंज थाने पर पंजीकृत हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियोग में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेड़ा गांव निवासी रहमान पुत्र शकील को गुरुवार को लालगंज, स्वाट व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी है। गो-तस्करी करने वाला आरोपित पूर्व में गिरफ्तारी से बचने के लिए पिकअप वाहन को पुलिस टीम पर चढ़ाकर भागने का प्रयास किया गया था। गुरुवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर आरोपित ने फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया। मुठभेड़ के सम्बन्ध में लालगंज थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular