Monday, March 23, 2026
Homeस्वास्थ्य24 घंटे में मिले 31 हजार नए केस, एक्टिव मामले भी घटे

24 घंटे में मिले 31 हजार नए केस, एक्टिव मामले भी घटे

नई दिल्ली | कोरोना के लगातार 5 दिनों तक 40 हजार से ज्यादा केस मिलने के बाद अब राहत मिली है। मंगलवार को देश भर में एक दिन में 30,941 नए केसों का आंकड़ा दर्ज किया गया है। इससे पहले लगातार 40 हजार से ज्यादा केस मिल रहे थे, जिससे चिंताएं बढ़ी हुई थीं। लेकिन अब आंकड़ा एक बार फिर से 30 हजार के करीब आने से राहत की सांस मिली है। यही नहीं रिकवर होने वालों की संख्या भी 36,275 रही है। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,19,59,680 हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना रिकवरी रेट  97.53% है।

RELATED ARTICLES

Most Popular