Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडा23 वी जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 14 व 15 को

23 वी जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 14 व 15 को


गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन व सनबीम स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में सब जूनियर, जूनियर, कैडेट व सीनियर बालक बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय सनबीम स्कूल गोंडा में दिनांक 14 व 15 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न भार वर्गो में करीबन 170 बालक बालिका
खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के माध्यम से स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन आगामी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा इस प्रतियोगिता में जनपद के सब जूनियर ,जूनियर, कैडेट,भार वर्गो से शेष खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें बेस्ट फाइटर के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा वही पूरे जनपद से एक बालिका व एक बालक का चयन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में किया जाएगा जिसे विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जो जनपद का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होगा उक्त प्रतियोगिता के निर्णायक निर्णायक मंडल में देवेंद्र शर्मा ,अरुण चंद नागर, संदीप चौहान ,पीयूष राजभर ,पीयूष पटेल,आकाश का चयन किया गया है इस दो दिवसीय प्रतियोगिता मैं जनपद के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे विद्यालय के प्रबंधक जसप्रीत छाबड़ा व प्रधानाचार्य दीपाली मल्होत्रा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता की समस्त तैयारी पूरी की जा चुकी है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular