23 को 6 घंटे बंद रहेगा मनकापुर उपकेंद्र

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। 132 केवी विद्युत उपकेंद्र मनकापुर पर 132 केवी बस-बार के अनुरक्षण कार्य के कारण 23 अक्टूबर (बुधवार) को पूर्वान्ह 10 बजे से सायंकाल चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार बताया कि विद्युत आपूर्ति को निरंतर और स्थिर बनाए रखने के लिए अनुरक्षण कार्य अति आवश्यक होता है। इसलिए कल बुधवार को शट डाउन लेकर पूर्वान्ह 10 बजे से सायंकाल चार बजे तक छह घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। परिणाम स्वरूप उक्त अवधि में 132 केवी उपकेंद्र मनकापुर से निर्गत 33 केवी मनकापुर, 33 केवी मसकनवा, 33 केवी रेहरा, 33 केवी मनकापुर तहसील, 33 केवी अचलपुर चौधरी एवं 33 केवी राजापुर परसौरा फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे इस अवधि के दौरान धैर्य और सहयोग बनाए रखें। अनुरक्षण कार्य समयानुसार पूरा कर लिया जाएगा और विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय पर पुनः शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढें :

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!