Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश22 लाख को पहला और सात लाख को दूसरा डोज पूरा :...

22 लाख को पहला और सात लाख को दूसरा डोज पूरा : सीएमओ

– शनिवार को 56 बूथों पर हुआ वैक्सिनेशन

गोरखपुर(हि.स.)। शनिवार को गोरखपुर में 56 बूथों पर कोविड-19 टीकाकरण हुआ। इस दौरान पहले और दूसरे डोज के टीकाकरण का कार्य हुआ। अब तक पहले डोज का टीकाकरण करवाने वालों की संख्या 22 लाख और दूसरे डोज का टीका लगवाने वालों की संख्या सात लाख का आंकड़ा पर कर गया है।

सीएमओ डॉक्टर सुधाकर पांडेय की मानें तो कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य तेेेज गति से चल रहा है। शनिवार को अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा निर्धारित 56 बूथों पर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया। जिले में कुल 56 वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड-19 वैक्सीनेशन के दूसरे डोज का टीका भी लगाया गया। महिला अस्पताल में एम्स के डॉक्टरों ने महिलाओं और पुरुषों का वैक्सीनेशन किया। दूसरा डोज भी लगाया गया। लोगों की सुविधा के लिए काउंटरों पर तत्काल रजिस्ट्रेशन कन्फर्मेशन किया गया। फिर, बारी-बारी से वैक्सीनेशन हुआ।शनिवार को 56 वैक्सीनेशन सेंटरों पर टीकाकरण हुआ। अब तक 23 लाख महिला व पुरुषों को लगभग 23 पहला डोज और 07 लाख से अधिक महिला व पुरुषों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। बहुत ही जल्द कोविड-19 वैक्सीनेशन शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular