नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 21 वर्षीय आर्य राजेंद्रन को मेयर के रूप में चुना गया है। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि चौंकाने वाली है। दरअसल, आर्य ने एक मतदाता के रूप में और तिरुवनंतपुरम निगम चुनावों में एक उम्मीदवार के रूप में अपने पहले स्थानीय निकाय चुनावों में हाथ आजमाया और अब वह केरल के सबसे युवा निगम महापौर और देश के सबसे युवा महापौरों में से एक बनने के लिए तैयार हैं। ईटी की खबर के मुताबिक, राजेंद्रन से पहले, सुमन कोली 2009 में 21 साल की उम्र में राजस्थान में भरतपुर निगम की महापौर बन गई थीं। नूतन राठौर को 2017 में फिरोजाबाद नगर निगम, यूपी के मेयर के रूप में चुना गया था, जब वह 31 साल की थीं। बता दें कि आर्य के पिता, पेशे से बिजली मिस्त्री हैं और उनकी मां एक गृहिणी और स्प्ब् एजेंट हैं। आर्य ने कहा कि उसे अभी तक उसकी उम्मीदवारी के बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया है लेकिन वह किसी भी कार्य को करने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढें : मनरेगा के तहत काम चाहिए तो फोन उठाइए
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
