Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश2024 में उत्तर-प्रदेश में 75 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी भाजपा:केशव प्रसाद...

2024 में उत्तर-प्रदेश में 75 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी भाजपा:केशव प्रसाद मौर्य

गाजियाबाद (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्य उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को यहां दावा किया कि मोदी सरकार के अच्छे कामों की बदौलत आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 75 से ज्यादा सीटें भाजपा को प्राप्त होगी। श्री मौर्य प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट के सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीबीआई व ईडी सरकारी संस्थाएं हैं । वह किसी के दबाव में काम नहीं करती लेकिन जब किसी पर आरोप लगता है तो उसकी जांच करना भी बेहद जरूरी होता है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया की भी एजेंसियां इसीलिए जांच कर रही हैं।

मौर्य ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास गरीब कल्याण है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के जमाने में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिला विकास के लिए भी सरकार गंभीर है और इसके लिए प्रदेश में 10लाख महिलाओं का सहायता समूह बनाया जा रहा है। अमृत सरोवर योजना के तहत आ गया था। जो पूरा होकर 8200 तक पहुंच गया है।

गाजियाबाद में 101 अमृत सरोवर बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की आगामी चुनाव में ऐतिहासिक जीत होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप और सांसद अनिल अग्रवाल उपस्थित थे।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular