Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश2022 में यूपी में बनाया जाए ब्राह्मण को मुख्यमंत्री : प्रमोद कृष्णम

2022 में यूपी में बनाया जाए ब्राह्मण को मुख्यमंत्री : प्रमोद कृष्णम

मेरठ (हि.स.)। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों का संक्रमण काल चल रहा है। ब्राह्मणों के बच्चों का लगातार एनकाउंटर किया जा रहा है। राजनैतिक हिस्सेदारी में पिछले 31 सालों से ब्राह्मण समाज खुद को प्रदेश में उपेक्षित और अपमानित महसूस कर रहे हैं। इसलिए 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद राजनीतिक दलों को किसी ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बनाकर उनकी नाराजगी दूर करनी चाहिए।
हस्तिनापुर कस्बे में गुरुवार को भगवान परशुराम की प्रतिमा अनावरण समारोह में कांग्रेस नेता और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे। प्रतिमा के अनावरण के दौरान उन्होंने प्रदेश में ब्राह्मणों की दुर्दशा का आरोप लगाते हुए सभी राजनीतिक दलों को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर भाजपा से नाराजगी जताई। 
  उन्होंने कहा कि किसानों ने ही भाजपा को सत्ता में लाने के लिए मोदी-योगी का नारा दिया था। इसके बावजूद सरकार किसानों का ही शोषण कर रही है। उन्होंने सरकार से अपना दायित्व समझते हुए किसानों को संतुष्ट किए जाने की मांग उठाई। धर्मांतरण को लेकर बनाए गए कानून को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सही ठहराया। उन्होंने कहा कि पहचान छुपाकर शादी करने को सनातन धर्म और कानून के हिसाब से अपराध और इस्लाम के हिसाब से भी गुनाह माना गया है। लिहाजा इस कानून को गलत कहना सही नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular