Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश2022 में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : आशुतोष टंडन

2022 में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : आशुतोष टंडन

मेरठ (हि.स.)। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने गुरुवार को 62 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत वाली विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। सपा और बसपा फिर से मन मसोस कर रह जाएंगी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है।

चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन सभागार में गुरुवार को प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने 62 करोड़ 22 लाख 83 हजार रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें नगर निगम के निर्माण विभाग की 19 करोड़ 21 लाख 91 हजार रुपये की 31 योजनाओं का लोकार्पण तथा 14 करोड़ 39 लाख 70 हजार रुपये लागत की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उत्तर प्रदेश जल निगम की 17 करोड़ 64 लाख 55 हजार रुपये लागत की 01 योजना का लोकार्पण तथा 06 करोड़ 84 लाख 23 हजार रुपये लागत की 03 योजनाओं का शिलान्यास किया। नगर विकास मंत्री ने डूडा की 04 करोड़ 12 लाख 44 हजार रुपये लागत की 15 योजनाओं का लोकार्पण किया।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं। जनता को सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तरक्की की राह पर है। विरोधी दलों को ये बातें हजम नहीं हो रही। सपा और बसपा के नेता मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने में लगे हुए हैं। भाजपा को 300 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल होगी। इस अवसर पर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, आयुक्त सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी के. बालाजी, नगर आयुक्त मनीष बंसल आदि मौजूद रहे।

शहर की सफाई व्यवस्था रखें दुरुस्त

नगर विकास मंत्री ने इससे पहले अधिकारियों के साथ बैठक करके शहर की सुफाई व्यवस्थ दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई को लेकर लगातार सफाई आ रही है। कुछ भी करके सफाई व्यवस्था को ठीक किया जाए। आबादी के बीच चल रही डेयरियों को लेकर मंत्री ने नाराजगी जताई और उन्हें बाहर करने के निर्देश दिए। बड़े प्रोजेक्ट छोड़कर छोटे-छोटे प्रोजेक्ट बनाकर कार्य किया जाए। नगर विकास मंत्री ने जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को 31 अगस्त तक सीवर प्रोजेक्ट को पूरा करने की सख्त हिदायत दी। ऐसा नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों ने नगर विकास मंत्री को ज्ञापन देकर शहर की समस्याओं के खात्मे की मांग उठाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular