Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश2022 में पूर्ण बहुमत से बनेगी समाजवादी सरकार : मिठाई लाल

2022 में पूर्ण बहुमत से बनेगी समाजवादी सरकार : मिठाई लाल

औरैया (हि. स.)। समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ यात्रा के साथ जनपदों में भ्रमण कर रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को औरैया के नेशनल हाईवे पर स्थित गेस्ट हाउस में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत होगी और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठे वायदों से जनता को लुभा तो लेती है मगर वह वायदे पूरे नहीं कर पाती है। यह बात जनता जान चुकी है और वह अब समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कोई भी कार्य नहीं किए हैं बल्कि जनता को गुमराह करते हुए उन्हें धोखा दिया है।

पूर्व सभापति एवं एमएलसी महेश आर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ समाजवादी पार्टी में हुए विकास कार्यों के फीते काट कर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। यह बात जनता जान चुकी है।

एक सवाल के जवाब में महेश आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी ने जितनी तरक्की की है, वह सराहनीय है। उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को धूमधाम से मनाए जाने की बात कही। शिवपाल यादव के सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा हम सभी समाजवादी पार्टी है और आगे भी रहेगी। यात्रा का स्वागत जिला अध्यक्ष राजवीर यादव, उपाध्यक्ष अवधेश भदोरिया, ओम प्रकाश ओझा के अलावा औरैया सदर विधानसभा से सपा के संभावित प्रत्याशी सर्वेश बाबू गौतम ने स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular