Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेश2022 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का हार तय : ओपी राजभर

2022 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का हार तय : ओपी राजभर

वाराणसी (हि.स.)। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा)के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को दावा किया कि 2022 में उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार का हार तय है। भाजपा से किसान, नौजवान, व्यापारी, दलित, पिछड़ा और महिलाएं सहित सभी वर्ग के लोग नाराज है।

पूर्व मंत्री वाराणसी में मीडिया से रूबरू थे। केन्द्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि 2022 में भाजपा को उलट कर हम नाव में बैठा कर गंगा में छोड़ देंगे। बिना नाविक के वह नाव समुद्र में चली जाएगी।

राजभर ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को लखनऊ से गोरखपुर जनपद जाने से रोके जाने से जुड़े सवाल पर कहा कि भाजपा सच का सामना करने से भाग रही। अगर कोई समाज में सही बात बोलने का कार्य कर रहा है तो उसे नजरबंद किया जा रहा है। अमिताभ ठाकुर को सुभासभा निमंत्रण देती है पार्टी के साथ आएं। फिर हम देखते हैं कि भाजपा में कितनी ताकत है। अमिताभ ठाकुर को पार्टी चुनाव लड़ने का सशक्त मंच देगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से उन्हें निमंत्रण पत्र भी दिया जा चुका है। वह जब कहेंगे हम उन्हें मिलने का समय देंगे और गोरखपुर से मजबूती के साथ चुनाव लड़ाएंगे। पड़ोसी देश अफगानिस्तान के हालात के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि तालिबान और उसके नियम-कानून को हम नहीं जानते हैं। इस देश में रामायण और महाभारत पर सीरियल बन सकता है। भारत के संविधान पर सीरियल बनता तो लोग अपने अधिकार जानते। भारत के संविधान को हम जनता तक पहुंचाने में फेल हैं तो तालिबान और उसके बारे में क्या बताएंगे। हमें अपने देश के विषय के बारे में सोचना चाहिए। तालिबान, पाकिस्तान और अमेरिका में क्या हो रहा है, उससे हमें क्या मतलब है। किसान भी देश की जनता ही है। कृषि कानूनों को लेकर लम्बे समय से आंदोलित है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular