लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र के बजट 2021-22 में जनभावनाएं शामिल है। ऐसे में यह एक ऐतिहासिक बजट है।
बुद्धेश्वर स्थित डीबीएल लॉन में मंगलवार को बजट 2021-22 पर परिचर्चा कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट में जनभावनाओं का ध्यान रखा गया। भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच बजट पर परिचर्चा कर रहे हैं। बजट को लेकर सभी की राय स्पष्ट है, ये जनता को फायदा पहुंचाने वाला बजट है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में असीम संभावनाएं हैं। प्रदेश का बजट भी जनभावना को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया जायेगा। भारत कल्याण मिशन के बैनर तले हुए परिचर्चा कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सिंह, ज्योति सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
