Friday, February 13, 2026
Homeराज्य20 सितंबर से होंगे पंचायत चुनाव, दस चरणों में कराई जाएगी वोटिंग

20 सितंबर से होंगे पंचायत चुनाव, दस चरणों में कराई जाएगी वोटिंग

राज्य डेस्क

पटना। बिहार में पंचायत चुनाव की तारीखें तय हो गई हैं। पंचायत आम चुनाव 2021 की शुरुआत 20 सितंबर को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज विभाग को पंचायत व ग्राम कचहरियों के आम चुनाव हेतु अधिसूचना जारी करने के संबंध में अपनी अनुशंसा भेज दी है। आयोग के सचिव ने पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखे पत्र में इसकी अनुशंसा की है।
पंचायत चुनाव की अधिसूचना 20 अगस्त को जारी करने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही आयोग ने अनुशंसा के अनुरूप पंचायत निकायों व ग्राम कचहरियों के चुनाव हेतु अधिसूचना जारी कर राज्य निर्वाचन आयोग को 20 अगस्त तक निश्चित रूप से उपलब्ध कराने को कहा है। आयोग की अनुशंसा पर पंचायतीराज विभाग राज्य मंत्रिपरिषद से अनुमति लेकर अधिसूचना जारी करेगा। अबतक परंपरा रही है कि आयोग की अनुशंसा को स्वीकृति प्रदान की जाती रही है।आयोग के अनुसार राज्य में पंचायतों व ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों के लिए दस चरणों में आम चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 20 सितंबर, दूसरे चरण का मतदान 24 सितंबर, तीसरे चरण का मतदान 04 अक्टूबर, चौथे चरण का मतदान 08 अक्टूबर, पांचवें चरण का मतदान 18 अक्टूबर, छठे चरण का मतदान 22 अक्टूबर, सातवें चरण का मतदान 31 अक्टूबर, आठवें चरण का मतदान 07 नवंबर, नौवें चरण का मतदान 15 नवंबर और दसवें व अंतिम चरण का मतदान 25 नवंबर को संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें :  हरियाणा के पूर्व सीएम का इण्टर का रिजल्ट अटका

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular