Sunday, April 12, 2026
Homeअन्य20 जून से चलेगी नज़ीबाबाद-गजरौला के मध्य दैनिक अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी

20 जून से चलेगी नज़ीबाबाद-गजरौला के मध्य दैनिक अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी

– गाड़ी संख्या 04386 20 जून से नज़ीबाबाद से और गाड़ी संख्या 04385 21 जून से गजरौला से होगी प्रारंभ

मुरादाबाद (हि.स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मण्डल वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह ने बताया कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा नज़ीबाबाद-गजरौला के बीच दैनिक अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी को चलाने का निर्णय लिया गया है।

सीनियर डीसीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04386 नज़ीबाबाद-गजरौला दैनिक अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 20 जून से अग्रिम सूचना तक प्रतिदिन चलेगी। यह रेलगाड़ी नज़ीबाबाद से शाम 5 बजकर 5 मिनट पर प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 9 बजे गजरौला पहुंचेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04385 नज़ीबाबाद-गजरौला दैनिक अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 21 जून से अग्रिम सूचना तक प्रतिदिन चलेगी । यह रेलगाड़ी गजरौला से सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर नज़ीबाबाद पहुंचेगी। उन्होंने आगे बताया कि यह अनारक्षित दैनिक स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में फजलपुर, मुज्जमपुर नारायण, बसी किरतपुर,सुअहेरी, बिजनौर, खारी झालू, हल्दौर,अमहेरा, सिसौना, चॉंदपुर सियाऊ, बागड़पुर हाल्ट, बकैना हॉल्ट, चुचेला कलां हाल्ट तथा मंडी धनौरा तथा शेरपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular