राज्य डेस्क
इम्फाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के समक्ष मंगलवार को विभिन्न संगठनों के 20 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 16 ’थादोउ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (टीपीएलए) से नाता रखते हैं, जबकि अन्य ’पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और पीआरईपीएके (पीआरओ) के हैं।’’ इन आतंकवादियों ने फर्स्ट मणिपुर राइफल्स के सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ’भाजपा नीत सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के कुल 20 आतंकवादियों ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।’ उन्होंने फेसबुक पर की गई एक पोस्ट में बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन आतंकवादियों को एक बार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और पुनर्वास शिविर में तीन साल तक रहने के दौरान छह-छह हजार रुपये प्रत्येक महीने दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन आतंकवादियों को ऐसा कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें बाद में नौकरी मिल पाए।
यह भी पढ़ें : दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को सात महीने में फांसी की सजा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
