Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडा19 नवम्बर तक बढ़ी OBC छात्र छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की...

19 नवम्बर तक बढ़ी OBC छात्र छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि

संवाददाता

गोण्डा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति कक्षा-9, 10 व दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11 व 12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने एवं वितरण यथा अन्य कार्यों हेतु द्वितीय चरण की समय-सारणी के अन्तर्गत कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से अपेक्षा की है कि समस्त विद्यालय, महाविद्यालय एवं संस्थाओं को समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही पूर्ण कराये जाने के लिए अपने स्तर से निर्देशित कर दें। उन्होंने बताया कि पूर्वदशम् छात्रवृत्ति हेतु 29 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक छात्र/छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते है तथा आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र भरने के तीन दिन के अंदर विलंबतम विलम्बतम 22 नवम्बर तक विद्यालय में जमा करना होगा। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11 व 12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित छात्रों के लिए आवेदन करने की तिथि 29 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक है तथा आवेदन पत्र की हार्ड कापी विद्यालय में जमा करने की तिथि 02 दिसम्बर निर्धारित की गयी है। छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी एवं अन्य अभिलेख 30 अक्टूबर 2021 से 3 दिसंबर 2021 तक विद्यालय द्वारा मूल अभिलेखों से मिलान के उपरांत ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित, एवं अग्रसारित करना होगा।

यह भी पढ़ें : रविवार व राजपत्रित अवकाश के दिन नहीं होगी धान की खरीद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular