Thursday, April 2, 2026
Homeराज्य17 जिलों के कलेक्टर समेत 37 IAS बदले

17 जिलों के कलेक्टर समेत 37 IAS बदले

राज्य डेस्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अफसरों का तबादला किया है। इस आदेश में 17 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है। आदेश में 37 आइएएस अफसरों का तबादला किया गया है। प्रदेश के बड़े जिलों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, राजनांदगांव, बस्तर, कोरबा, रायगढ़ के कलेक्टरों को बदला गया है। साल-2022 में यह अब तक सबसे बड़ा ट्रांसफर है।
मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक रीता शांडिल्य सदस्य राजस्व मंडल, सुश्री आर शंगीता सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग एवं नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री गतिशील योजना का अतिरिक्त प्रभार, पी. दयानंद संचालक आयुष, हिमशिखर गुप्ता विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार, जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव जल संसाधन विभाग, भीमसिंह कलेक्टर रायगढ़ से सीईओ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण और अतिरिक्त प्रभार आयुक्त वाणिज्यिक कर का अतिरिक्त प्रभार, सत्यनारायण राठौर पंजीक फर्म्स एवं संस्थाएं, मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन के अलावा प्रबंध संचालक वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार, डॉ. प्रियंका शुक्ला कलेक्टर कांकेर जिला, डॉ. तंबोली अय्याज फकीरभाई विशेष सचिव कृषि विभाग के साथ नोडल अधिकारी नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी एवं योधन न्याय योजना, प्रभारी अधिकारी माटीपूजन, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा सदस्य सचिव नवा मिशन बनाए गए हैं। सौरभ कुमार रायपुर कलेक्टर से बिलासपुर कलेक्टर, डोमन सिंह बलौदाबाजार कलेक्टर से राजनांदगांव कलेक्टर, सुश्री रानू साहू कोरबा कलेक्टर से कलेक्टर रायगढ़, सारांश मित्तर बिलासपुर कलेक्टर से प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवपलमेंट कॉर्पोरेशन, रमेश कुमार शर्मा कलेक्टर कबीरधाम से संचालक समाज कल्याण और संचालक भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेश कुमार साहू आयुक्त गृह निर्माण मंडल को सीईओ रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार, चंदन कुमार कलेक्टर कांकेर को बस्तर कलेक्टर, डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे दुर्ग कलेक्टर से रायपुर कलेक्टर, भोसकर विलास संदिपान कलेक्टर बेमेतरा से मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, दीपक सोनी कलेक्टर दंतेवाड़ा को कलेक्टर कोंडागांव, संजीव कुमार झा कलेक्टर सरगुजा से कलेक्टर कोरबा, जितेंद्र कुमार शुक्ला कलेक्टर जांजगीर-चांपा से कलेक्टर बेमेतरा जिला, जन्मेजय महोबे कलेक्टर बालोद से कलेक्टर कबीरधाम जिला, रजत बसंल कलेक्टर बस्तर से कलेक्टर बलौदाबाजार जिला, पुष्पेंद्र कुमार मीणा कलेक्टर कोंडागांव से कलेक्टर दुर्ग जिला बनाए गए हैं।
तारन प्रकाश सिन्हा कलेक्टर राजनांदगांव से कलेक्टर जांजगीर-चांपा जिला, गौरव कुमार सिंह कलेक्टर मुंगेली से कलेक्टर बालोद जिला, विनीत नंदवार कलेक्टर सुकमा से कलेक्टर दंतेवाड़ा जिला, कुंदन कुमार कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज से कलेक्टर सरगुजा, विजय दयाराम आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर से कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज जिला, हरीश एस सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर से कलेक्टर सुकमा, राहुल देव अपर कलेक्टर जांजगीर-चांपा से कलेक्टर मुंगेली, सुश्री जयश्री जैन अपर कलेक्टर बिलासपुर को सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर, डॉ. फरिहा आलम सीईओ जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा को सीईओ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, गोपाल वर्मा अपर कलेक्टर रायपुर से सीईओ जिला पंचायत बलादौबाजार-भाठापारा, चंद्रकांत वर्मा सीईओ रायपुर विकास प्राधिकरण अपर कलेक्टर कांकेर, प्रतिष्ठा ममगाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलौदाबाजार को आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर, जितेंद्र यादव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर को सीईओ जिला पंचायत जशपुर स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढें :  तलाशी के नाम पर पुलिस कर्मियों ने छीना पैसा!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular