राज्य डेस्क
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बुधवार की देर रात कई जिलों के डीसी समेत मंडलायुक्त तक के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश में 16 आईएएस समेत 27 प्रशासनिक अफसर बदले गए हैं। मंडलायुक्त डा. राघव लंगर को योजना व निगरानी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इनके स्थान पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार को भेजा गया है। वह मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अतिरिक्त सीईओ का भी कार्यभार संभालेंगे। अंशुल गर्ग श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नए सीईओ होंगे। आदेश के अनुसार छुट्टी से लौटने पर सुषमा चौहान को जीएडी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। बारामुला के डीसी भूपिंदर कुमार को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया गया है। जम्मू नगर निगम की कमिश्नर अवनी लवासा डीसी जम्मू, डा. सैयद सेहरिश असगर डीसी बारामुला, कठुआ के डीसी राहुल यादव जम्मू नगर निगम के आयुक्त होंगे। गांदरबल की डीसी कृतिका ज्योत्सना डीसी उधमपुर, उप राज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव व निदेशक सूचना राहुल पांडेय को डीसी कठुआ बनाया गया है। देवांश यादव-एमडी जेके ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन, मिंगा शेरपा-एडीसी जम्मू, आयुषी सूदन-सीईओ आयुष्मान भारत, श्यामबीर-डीसी गांदरबल, अक्षय लाब्रू-उप राज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव व निदेशक सूचना बनाए गए हैं। अंकिता कार को अतिरिक्त आयुक्त स्टेट टैक्स के पद पर भेजा गया है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर प्रदीप कुमार को निदेशक संग्रहालय, रचना शर्मा-सचिव समाज कल्याण, तारिक अहमद जरगर-निदेशक हैंडीक्राफ्ट कश्मीर के पद पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : रेल विभाग में उल्टी गंगा बहा रहे Sr. DCM
इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर सर्विस सलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन खालिद जहांगीर को डीसी कुपवाड़ा, नाजिर अहमद ख्वाजा-क्षेत्रीय निदेशक सर्वे श्रीनगर, अशोक कुमार-मिशन निदेशक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, इंदु कंवल चिब-निदेशक ग्रामीण आजीविका मिशन, हरविंदर कौर-मिशन डायरेक्टर आईसीपीएस, भारत सिंह-सचिव कला, संस्कृति व भाषा एकेडमी तथा राजेश शर्मा-चेयरमैन सर्विस सलेक्शन बोर्ड बनाए गए हैं। प्रशासन की ओर से देर रात सचिव स्तर पर भी तबादले किए गए। इनमें वित्त विभाग के वित्तीय आयुक्त व अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू को कृषि उत्पाद विभाग के वित्तीय आयुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय आयुक्त व अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज को भेजा गया है। वे उद्योग विभाग के प्रशासनिक सचिव तथा बोर्ड आफ प्रोफेशनल इंट्रेस एक्जामिनेशन के चेयरमैन का अतिरिक्त दायित्व संभालते रहेंगे। प्रमुख सचिव युवा सेवा आलोक कुमार को नागरिक उड्डयन के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। अशोक कुमार परमार को प्रमुख सचिव-जलशक्ति, नवीन चौधरी को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा, एम राजू-आयुक्त सचिव खनन विभाग तथा रश्मि सिंह को आयुक्त स्टेट टैक्स के पद पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : पांच जिलों के SP समेत नौ IPS बदले
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
