– साथी के साथ मिलकर की थी वारदात
सुलतानपुर (हि.स.)। गोसाईगंज पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। आठ दिन पूर्व 15 लाख चोरी की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को चोरी के माल के साथ दबोच लिया है। एसपी सोमेन वर्मा ने पुलिस टीम को 20 हजार का नगद इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने गुरुवार को बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित फरीदीपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार दुबे के घर पर 29 दिसंबर की रात चोरों ने धावा बोलकर 15.67 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिये थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विवेचना शुरू कर दी थी।
पुलिस ने आरोपित ड्राइवर राजीव कुमार मिश्रा पुत्र देवराज मिश्रा निवासी दुबौली, लंभुआ को लाकर पूछताछ की । उसने रीखपुर स्थित एक मकान के सामने गाड़ी रुकवाई। पुलिस की पूछताछ मे बताया कि मैं और मेरा साथी चोरी कर जो सामान लाये थे, एक मकान के दाहिने तरफ कूड़े के ढेर के बगल में गढ्ढा खोदकर गाड़ दिया। खोदने पर सभी सामान व पैसे पन्नी में रखे मिले। आरोपी ने बताया कि 25 दिसंबर को ही हमने यह सब चुराया था।
दयाशंकर
