Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू

15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू

मेरठ (हि.स.)। 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोरोना टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता तैयारी की है। शनिवार को कोरोना रोधी टीके लगवाने के लिए पंजीकरण शुरू हो गया। 03 जनवरी से बच्चों के टीकाकरण की शुरूआत होगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने शनिवार को बताया कि 03 जनवरी से मेरठ में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू होगा। पुलिस लाइन हेल्थ पोस्ट पर 03 जनवरी को सांसद राजेंद्र अग्रवाल टीकाकरण का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन उपस्थित रहेंगे। एक जनवरी को 15 से 18 वर्ष की आयु के समस्त बच्चों के लिए ऑनलाइन सेशन पब्लिश किए जा रहे हैं। जिनमें 60 प्रतिशत टीके ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों को तथा 40 प्रतिशत टीकाकरण ऑन द स्पॉट आने वालों का होगा। शनिवार दोपहर से कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू हो गए।

इस समय मेरठ जनपद में कोरोना के 66 सक्रिय केस हैं। जनपद में अब तक 35 लाख 68 हजार 957 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular