Wednesday, January 14, 2026
Homeलखनऊ15 से 17 फरवरी तक होगा भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम : शिक्षा...

15 से 17 फरवरी तक होगा भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम : शिक्षा मंत्री

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि 15 से 17 फरवरी तक लखनऊ विश्वविद्यालय में भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम होगा। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाले देशभर के जाने मानें चेहरे भी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम (एनएसआईएल) 2024 होने जा रहा है। 15, 16 और 17 फरवरी में तीन दिनों तक यह समागम कार्यक्रम होगा। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि समागम में भारत के विभिन्न राज्यों से दो सौ की संख्या में निजी विश्वविद्यालय, राजकीय विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति, कुलसचिव, विभागाध्यक्ष, संकाय प्रमुख हिस्सा लेंगे।

योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि यह समागम बेहद विशेष होने जा रहा है। इसमें शिक्षण संस्थाओं और शिक्षा को औद्योगिक जगत से जोड़ने, देश के विकास में शिक्षा के योगदान, शिक्षण संस्थाओं में आपसी तालमेल पर वार्ता होगी। समग्र और स्थायी मार्ग का लक्ष्य तलाशने में शिक्षण संस्थाएं क्या भूमिका निभा सकती हैं, इस पर व्याप्तकता के साथ चर्चा होगी। शिक्षाविद् अपने व्याख्यान से मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि समागम से एक दिशा तय होगी, जिसे लखनऊ घोषणा कहा जायेगा।

शरद/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular