Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश15 लाख की चोरी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो चोर समेत चार...

15 लाख की चोरी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो चोर समेत चार गिरफ्तार

कुशीनगर (हि. स.)। पटहेरवा थाना की पुलिस ने संगठित तरीके से चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद हुआ है। इनमें दो अभियुक्त महाराष्ट्र जिले के हैं।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंधेरी ईस्ट मुंबई निवासी जैक डीसूजा, दीप काम्बे और कुशीनगर जनपद के पिताम्बरपुर बाढु़ चौराहा निवासी रामसिंह व माडवाणी बेलवा निवासी अरूण सिंह उर्फ दीपू के रूप में हुई है।

इनके पास से पुलिस को एक अदद कैनन डीएसएलआर कैमरा मय फ्लेस, एक अदद लैपटाप मय चार्जर, 03 अदद प्रिंटर ,18 अदद एयर फोन व तीन अदद यूएसबी केबल (कुल कीमत 15 लाख) का सामान बरामद हुआ है। बरामद समान पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के घर से चोरी कर किया था। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular