Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश15 नाबालिग लड़कियों के निकाह की सूचना पर छापेमारी, भगदड़

15 नाबालिग लड़कियों के निकाह की सूचना पर छापेमारी, भगदड़

मेरठ (हि.स.)। परतापुर थाना क्षेत्र में एक मैरिज होम में नाबालिग लड़कियों के निकाह की सूचना पर चाइल्डलाइन और पुलिस ने छापा मार दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस और चाइल्डलाइन की टीम लड़कियों की आयु की पुष्टि करने में जुटी है।

मेरठ में किसी व्यक्ति ने गुरुवार को चाइल्डलाइन के नंबर 1098 पर परतापुर में बिजली बंबा बाईपास स्थित एटलस मैरिज होम में नाबालिग लड़कियों के निकाह की सूचना दी। कॉलर ने बताया कि मैरिज होम में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर 15 लड़कियों का निकाह कराया जा रहा है। शादी कराई जा रही थी। मौके पर पहुंची चाइल्डलाइन, परतापुर थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने निकाह रुकवाया और लड़कियों के उम्र के कागजातों की जांच कराई जा रही है। सामूहिक निकाह का आयोजन मुस्लिम मलिक एकता समिति नामक संस्था द्वारा किया जा रहा था। मौके पर मिले लड़के और लड़कियों के साथ उनके परिजनों से भी पूछताछ को जा रही है।

चाइल्डलाइन टीम के समन्वयक मनमोहन ने बताया कि जिन लड़के और लड़कियों की शादी हो रही है, वे नाबालिग बताई जा रही है। उनके उम्र के प्रमाण पत्र चेक किए जा रहे हैं। 18 साल से कम उम्र की बताई गई हैं। जो भी लड़की या लड़का नाबालिग निकलेगा, उनकी शादी कराने वालों पर भी मुकदमा कराया जाएगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular