Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश15 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय मे आर्केस्ट्रा का वीडियो वायरल, जांच

15 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय मे आर्केस्ट्रा का वीडियो वायरल, जांच

महराजगंज (हि.स.)। जिले के एक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आर्केस्ट्रा नृत्य कराए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिलाधिकारी ने प्राइमरी स्कूल के बच्चों के सामने नेताओं द्वारा थिरकने की घटना को अनैतिक मानते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है।

वायरल वीडियो में परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक आर्केस्ट्रा की नृत्यांगनाए थिरकती नजर आ रही हैं। उनके अश्लील गीत पर खूब हूटिंग हो रही है। दर्शक दीर्घा में स्कूली बच्चे भी अपना ड्रेस पहन कर बैठे हैं। उनके पीछे गांव के लोग दर्शक के रूप में शामिल हैं। इस वीडियो के वायरस होने का बाद बेसिक शिक्षा विभाग मे हड़कंप मैच गया है। हालांकि, इस वायरल हो रहे वीडियो को हिं. समाचार न्यूज एजेंसी प्रमाणित नहीं करती है।

बताया जा रहा है कि वीडियो वायरस होने के बाद कुछ लोग सक्रिय हो गए इसकी जानकारी जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी बीएसए को भी दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने इसकी जांच की जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है। विभागीय अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है और शिक्षकों के साथ शिकायत दर्ज करवाने वाले लोग भी सम्भावित कार्रवाई पर टकटकी लगाए बैठे हैं।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular