Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें- डीएम

गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें- डीएम

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माणाधीन भवनों के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सभी कार्यदायी संस्थाओं से निर्माणाधीन भवनों के प्रगति के संबंध में गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी कार्यदायी संस्थाओं के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी भवनों का निर्माण कार्य समय से पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही निर्माण कार्य के समय मानक एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय, ताकि निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत भवन में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत न आने पाए। इसमें सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, एक्सईएन प्रांतीय खंड प्रमोद त्रिपाठी सहित सभी निर्माण कार्य संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular