Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्य14 महीने की नजरबंदी के बाद रिहा हुईं महबूबा मुफ्ती

14 महीने की नजरबंदी के बाद रिहा हुईं महबूबा मुफ्ती

राज्य डेस्क

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती को 14 महीने नजरबंद रखने के बाद रिहा कर दिया गया है. जम्मू कश्मीर प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने मंगलवार को ये जानकारी दी. मुफ्ती को पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के एक दिन पहले हिरासत में लिया गया था. रिहाई के बाद महबूबा मुफ्ती के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने ट्वीट किया कि- “जैसे कि श्रीमति मुफ्ती की अवैध हिरासत समाप्त हो गई है, मैं उन सभी को धन्यवाद देना करूंगी जिन्होंने इन कठिन समय में मेरा समर्थन किया. मैं आप सभी का आभार मानती हूं. अब मैं इल्तिजा आपसे विदा लेती हूं. अल्लाह आपकी रक्षा करें.“

RELATED ARTICLES

Most Popular