Saturday, March 7, 2026
Homeराज्य14 फर्जी परीक्षार्थियों को जेल, परीक्षा में स्कॉलरों को बैठाने की जांच...

14 फर्जी परीक्षार्थियों को जेल, परीक्षा में स्कॉलरों को बैठाने की जांच शुरू

राज्य डेस्क

मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के स्वामी सहजानंद कॉलोनी स्थित एक केंद्र पर दूसरे के जगह पर बैंक की परीक्षा देते गिरफ्तार 14 परीक्षार्थियों को रविवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। जेल जाने वालों में चार परीक्षार्थी औरंगाबाद, दो- दो पटना व गया के हैं। जेल भेजने से पूर्व पुलिस ने सबसे परीक्षा फर्जीवाड़ा में शामिल रैकेट के बारे में पूछताछ की। पुलिस रैकेट द्वारा परीक्षा में स्कॉलरों को बैठाने समेत कई अन्य बिंदुओं पर जांच करेगी। गिरफ्तार किए गए फर्जी परीक्षार्थियों के इलाकों से भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। अन्य परीक्षा में भी शामिल होने के बिंदू पर भी पुलिस छानबीन कर रही है। इन सभी पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। थानेदार एसके सिन्हा ने बताया कि केंद्राधीक्षक स्वाति प्रिया के बयान पर दर्ज एफआरआर में गिरफ्तार किए गए फर्जी परीक्षार्थियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के क्लर्क पद के लिए ऑनलाइन माध्यम से चल रही मुख्य परीक्षा के दौरान सभी गिरफ्तार किए गए थे। जेल जाने वालों में गया के रामपुर के कुमार अभिषेक, टेकारी के प्रेम प्रकाश, औरंगाबाद के कुटुम्बा के सिकेश कुमार, रविशंकर कुमार, दाउदनगर के शशिभूषण कुमार, पटना के रामकृष्णनगर के नवीन पासवान, धनौती के संजीत कुमार, सीतामढ़ी सुप्पी के राजेश झा, नालंदा चांडी के शंभू कुमार, बिहार शरीफ के मनीष कुमार, अरवल के मेहरिया के शुभम दीप, हाजीपुर के आकाशदीप, देवघर के दिनेश भारती, यूपी के अलीगढ़ के हेमंत सिंह शामिल हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular