Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश14 घंटे में इंसाफ: जौनपुर में एटीएम गार्ड को मार कर भागे...

14 घंटे में इंसाफ: जौनपुर में एटीएम गार्ड को मार कर भागे दोनों बदमाश एनकाउंटर में मारे गए

जौनपुर : जिले में एटीएम कैश वैन के गार्ड की हत्या करने वाले दोनों बदमाशों का पुलिस ने घटना के 14 घंटे बाद ही एनकाउंटर कर दिया। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के मुताबिक मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरा पीली नदी के समीप हाईवे और रेलवे क्रासिंग के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसमें एक इंस्पेक्टर की जैकेट को छूती हुई गोली निकल गई और सिपाही जख्मी हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाशों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के मुताबिक, सिंगरामऊ थाने की पुलिस भोर में गश्त करने निकली थी, दोनों बदमाशों के बारे में पुलिस को सूचना मिली। तत्काल पुलिस सक्रिय हो गई।

दोनों बदमाशों में एक ने अपना नाम अभिषेक गौतम निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर और दूसरे ने नितिन मौर्य निवासी सिरकिना थाना सिंगरामऊ बताया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

सोमवार को दोपहर तीन बजे बक्शा थाना क्षेत्र के घनियामऊ बाजार में एजीएस कंपनी की कैश वैन इंडिया-वन एटीएम में पैसे डालने पहुंची थी। एटीएम बूथ के बाहर कैश वैन खड़ी थी। वैन में दो गार्ड, दो कैशियर और एक चालक सवार थे। कर्मचारी बैग लेकर जैसे ही एटीएम बूथ में घुसे थे, वैसे ही पीछे से पहुंचे एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बाजार में सनसनी फैल गई थी। जिनमें अभिषेक और नितिन भी शामिल था। बदमाशों की गोली लगने से गार्ड रामअवध चौबे की मौत हो गई थी। एसपी के मुताबिक दोनों बदमाशों पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular