कानपुर। लॉकडाउन खुलने के बाद जनपद में सभी तरह के अपराधों में कमी करने के लिए नवनियुक्त कप्तान बराबर प्रयासरत हैं। इसी को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में अभियान के तहत चेकिंग की जा रही है और अपराधियों पर नकेल कसती दिख रही है। इसी क्रम में अनवरगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को 14 किलो गांजा व तमंचा, कारतूस के साथ धर दबोचा। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
अनवरगंज थाना प्रभारी गंगाधर सिंह चौहान ने बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. प्रीतिंदर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही कोविड-19 महामारी के नियत्रण हेतु जनपद में लागू धारा 144 सीआरपीसी के आदेश का पालन कडाई से कराया जा रहा है। इसी क्रम में थाने स्तर पर गठित टीम एसआई मो. आरिफ, मुख्य आरक्षा मो. अहमद, आरक्षी अमित कुमार, अशोक कुमार, सत्यवीर सिंह, मो.सोबान अंसारी व आशुतोष सिंह ने रात में चेकिंग के दौरान को बासमण्डी चौराहे पर तीन गांजा तस्करों को 14.350 ग्राम गांजा व तमंचा और कारतूस के साथ धर दबोचने में सफल रहे। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम क्रमशः मो. अजीज उर्फ भड़या पुत्र मो. हनीफ निवासी रेलवे क्रासिंग लालईमली सिविल लाइन थाना कर्नलगंज कानपुर नगर, सागर पुत्र पप्पु निवासी रउकरना थाना माखी जिला उन्नाव और शनि पुत्र पप्पु निवासी रउकरना थाना माखी जिला उन्नाव बताया। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।
