Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश132 केवी हाईटेंशन लाइन पर गिरी आकाशीय बिजली, सप्लाई बाधित

132 केवी हाईटेंशन लाइन पर गिरी आकाशीय बिजली, सप्लाई बाधित

औरैया (हि.स.)। कंचौसी चौकी क्षेत्र के घसाका पुरवा गांव में पनकी पावर हाउस से निकली एक लाख बत्तीस हजार केवी लाइन पर शनिवार रात्रि में दो बजे आकाशीय बिजली गिर गई। हाईटेंशन लाइन दिबियापुर बिजली घर को जोड़ते हुए भरथना की ओर निकल जाती है। आकाशीय बिजली गिरने से हाईटेंशन लाइन के दस इंसुलेटर पूरी तरह से खराब हो गए।

बीते दो दिनों से कंचौसी और आस-पास के क्षेत्रों में रात्रि के दौरान बारिश के साथ ही बिजली चमकना जारी है। बीती रात इसी तहर बारिश हुई और इसी बीच घसाका पुरवा गांव से निकली 132 केवी हाईटेंशन लाइन पर आकाशीय बिजली गिर गई।बिजली कड़कने की आवाज इतनी तेज थी कि घसाका पुरवा गांव के लोग बिजली की आवाज से सहम गए। गनीमत रही कि उस समय हाईटेंशन लाइन के आसपास कोई ग्रामीण नहीं था। वरना हादसा हो सकता था। बिजली गिरने से हाईटेंशन लाइन से दिबियापुर सहित जिले के अन्य उपकेंद्रों पर जा रही बिजली लगभग दस घण्टे तक बाधित रही।

रविवार सुबह टूंडला हाईटेंशन बिजली घर से मौके पर पहुंचे टेक्नीशियन गंगादीन, लाइन मैन पवन कुमार, धीरेंद्र कुमार, सुदीप कुमार ने दोपहर बारह बजे तक इंसुलेटर को बदला फिर सप्लाई शुरू हो पाई। इस संबंध मे जेई अनिल कुमार ने बताया हाईटेंशन लाइन पर रात्रि में आकाशीय बिजली गिरने से लगभग दस घण्टे तक हाईटेंशन लाइन से जुड़े उप केंद्रों की बिजली सप्लाई बाधित रही। कर्मचारियों ने इंसुलेटर को बदलकर सप्लाई को दुरस्त कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular