Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में 16 वरिष्ठ नौकरशाहों का तबादला

उत्तर प्रदेश में 16 वरिष्ठ नौकरशाहों का तबादला

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद को मिली भारी भरकम जिम्मेदारी

संवाददाता

लखनऊ । योगी सरकार के ताकतवर IAS अवनीश अवस्थी के रिटायरमेंट के 24 घंटे के अंदर 16 सीनियर IAS के ट्रांसफर हो गए । स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी 4 साल से संभाल रहे अमित मोहन प्रसाद से महकमा छीन लिया गया । स्वास्थ्य विभाग के ट्रांसफर मामले से इसे जोड़कर देखा जा रहा है । हालांकि उन्हें अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है । अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य की जिम्मेदारी पार्थ सारथी सेन शर्मा को सौंपी गई है । IAS नवनीत सहगल अब खेलकूद विभाग संभालेंगे । आराधना शुक्ला से माध्यमिक शिक्षा विभाग वापस लेकर , आयुष विभाग भेजा गया है ।

यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में 16 वरिष्ठ नौकरशाहों का तबादला
उत्तर प्रदेश में 16 वरिष्ठ नौकरशाहों का तबादला

RELATED ARTICLES

Most Popular