Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीय12 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म

12 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म

पुलिस ने कहा-10वीं के लड़कों ने किया था दुष्कर्म

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर में 12 साल की एक लड़की ने बच्ची ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात जोधपुर के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद लड़की को नजदीकी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां और बच्चे दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए यहां के उप पुलिस अधीक्षक राजूराम चौधरी ने बताया कि लड़की 9वीं क्लास में पढ़ती है और उसके साथ उसके तीन सीनियरों ने दुष्कर्म किया था। तीनों आरोपी छात्र 10वीं क्लास में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि नौ महीने पहले जब लड़की स्कूल से अपना होमवर्क चेक करा वापस लौट रही थी तब इन तीनों लड़कों ने लड़की के साथ रेप किया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस को लड़की के बयानों में विरोधाभास भी नजर आया है। पुलिस का मानना है कि लड़की जिस वक्त अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कह रही है उस वक्त कई स्कूल कोरोना महामारी की वजह से बंद थे। पुलिस घटना स्थल को लेकर भी जांच-पड़ताल कर रही है। इस मामले में राजस्थान की बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने पीड़ित लड़की से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि पीड़िता 9वीं क्लास की छात्रा है। लड़की ने उन्हें बताया कि 3-4 लोगों ने एक जीप में उसका अपहरण किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार को इस बात की जानकारी तब मिली जब लड़की की पेट में दर्द शुरू हुआ। लड़की को इसके बाद तुरंत अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि वो गर्भवती है। संगीता बेनिवाल ने बताया कि पीड़ित ने एक दिन पहले एक आरोपी की पहचान की थी लेकिन बाद में लड़की अपने बात से मुकर गई थी। इधर पीड़ित लड़की की मां ने बच्ची को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बाल कल्याण कमेटी को बच्चे और उसकी मां की देखभाल के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें : तालाब में मिली तीन बच्चों सहित मां की लाश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular