Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश12 सरकारी सेवाओं के कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा

12 सरकारी सेवाओं के कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 12 सरकारी सेवाओं के कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी गयी है।

नवदीप रिणवा ने बताया कि जो 12 सरकारी विभाग इस सूची में शामिल किये गये हैो, उसमें सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (आकस्मिक एवं एम्बुलेंस सेवा), डाक विभाग, ट्रैफिक पुलिस, रेलवे, विद्युत विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग, मेट्रो रेल कारपोरेशन, दूरदर्शन, ऑल इण्डिया रेडियो, भारत संचार निगम लिमिटेड शामिल है। इन विभागों के कार्मिकों को मतदान दिवस से सम्बन्धित ड्यूटी पर एवं मतदान दिवस की कवरेज के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी गयी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन 12 सेवाओं के कार्मिक मतदान दिवस के दिन ड्यूटी पर होने के कारण पोलिंग स्टेशन पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर मतदान करने की स्थिति में नहीं होंगे। उनके द्वारा फार्म-12 डी भरकर और अपने विभाग के नामित नोडल अधिकारी से सत्यापित कराकर सम्बन्धित चरण, निर्वाचन क्षेत्र की अधिसूचना जारी होने के पांच दिन के अंदर रिटर्निंग आफिसर के पास जमा किया जाएगा।

शरद/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular