Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश12 पुलिस वालों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

12 पुलिस वालों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर की पुलिस की दबिश के दौरान लालगंज तहसील के बाबू तारा गांव के एक वृद्ध की मौत के मामले में सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमल सिंह ने 12 पुलिसकर्मियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। पिछले 19 सितम्बर की रात सांगीपुर पुलिस की दबिश के दौरान मकबूल की मृत्यु हो गई थी। मृतक के परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो मृतक मकबूल के बेटे रमजान ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। आरोप लगाया गया था कि 19 सितम्बर की रात एसओ सांगीपुर प्रमोद सिंह, दरोगा राम आधार यादव, गणेश दत्त पटेल, सिपाही राम मिलन, रवि शंकर, श्रवण कुमार, राम निवास व पांच अन्य ने उसके घर में दबिश दी और बन्दूक के कुंदे से मारकर उनके पिता की हत्या कर दी।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular