Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुर11 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सम्बोधित अपर जिलाधिकारी बलरामपुर को सौपा

11 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सम्बोधित अपर जिलाधिकारी बलरामपुर को सौपा

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता उतरौला(बलरामपुर)

क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी तहसील इकाई ने 11 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सम्बोधित अपर जिलाधिकारी बलरामपुर को सौपा।ज्ञापन में समस्याओ के त्वरित निस्तारण कराए जाने की मांग की है।
कांग्रेस पार्टी तहसील इकाई ने मार्कण्डे मिश्र के नेतृत्व में 11 सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौपा।ज्ञापन में खाद्यान्न प्रणाली में घटतौली को रोके जाने,स्कूलों में मिड डे मील योजना मीनू के आधार पर बनवाया जाय।रेहरा बाजार,श्रीदत्तगंज व महुवा बाजार को नगर पंचायत बनाया जाय,निर्धारित रोस्टर के मुताबिक विधुत आपूर्ति की जाय, फसल की क्षतिपूर्ति दिलाये जाने व डुमरियागंज के महुवा बाजार में जर्जर सड़क का निर्माण कराया जाय।इस मौके पर खलीलुल्लाह,हैदर,भीष्म सिंह,साद खान,राकेश त्रिपाठी,प्रदीप खान व नगर अध्यक्ष शकील खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular