Monday, April 6, 2026
Homeअन्य11 अक्टूबर से 6 जोड़ी और मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे

11 अक्टूबर से 6 जोड़ी और मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे

मुंबई (हि. स.)। यात्रियों की सुविधा और उनकी यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा अगली सूचना तक 6 अतिरिक्त जोड़ी अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेनें 11 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार, ट्रेन संख्या 09284 दहानु रोड-पनवेल मेमू स्पेशल दहानू रोड से प्रतिदिन 05.25 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 08.55 बजे पनवेल पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में वनगांव, बोईसर, उमरोली, पालघर, केलवे रोड, सफाले, वैतरणा, विरार, नालासोपारा, वसई रोड, जूचंद्र, कामन रोड, खरबाव, भिवंडी रोड, दातिवली, निलजे, तलोजा पंचनंद, नवाडे रोड और कलंबोली स्टेशनों पर रुकेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09285 पनवेल-वसई रोड मेमू स्पेशल पनवेल से प्रतिदिन 09.20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11.05 बजे वसई रोड पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में कलंबोली, नवाडे रोड, तलोजा पंचनंद, निलजे, दातिवली, भिवंडी रोड, खरबाव, कामन रोड और जूचंद्र स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 09288 वसई रोड-पनवेल मेमू स्पेशल वसई रोड से प्रतिदिन 12.10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13.45 बजे पनवेल पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में जूचंद्र, कामन रोड, खरबाव, भिवंडी रोड, दातिवली, निलजे, तलोजा पंचनंद, नवाडे रोड और कलंबोली स्टेशनों पर रुकेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09287 पनवेल-वसई रोड मेमू स्पेशल पनवेल से प्रतिदिन 14.35 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16.10 बजे वसई रोड पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में कलंबोली, नवाडे रोड, तलोजा पंचनंद, निलजे, दातिवली, भिवंडी रोड, खरबाव, कामन रोड और जूचंद्र स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 09286 वसई रोड-पनवेल मेमू स्पेशल वसई रोड से प्रतिदिन 16.45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18.25 बजे पनवेल पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में जूचंद्र, कामन रोड, खरबाव, भिवंडी रोड, दातिवली, निलजे, तलोजा पंचनंद, नवाडे रोड और कलंबोली स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09281 पनवेल-दहानू रोड मेमू स्पेशल पनवेल से प्रतिदिन 19.05 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22.30 बजे दहानू रोड पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में कलंबोली, नवाडे रोड, तलोजा पंचनंद, निलाजे, दातिवली, भिवंडी रोड, खरबाव, कामन रोड, जूचंद्र, वसई रोड, नालासोपारा, विरार, वैतरणा, सफाले, केलवे रोड, पालघर, उमरोली, बोईसर और वनगांव स्टेशनों पर रुकेगी।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular