Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैपियनशिप 21 से, 29 टीमें करेगी प्रतिभाग

11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैपियनशिप 21 से, 29 टीमें करेगी प्रतिभाग

– महिला हॉकी खिलाड़ियों का रानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि पर होगा भव्य स्वागत

झांसी(हि.स.)। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हाॅकी चैम्पियनशिप के आयोजन को लेकर तैयारियों, रहन-सहन की व्यवस्था के लिए पैरामेडिकल कॉलेज का अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। पैरामेडिकल में व्यवस्थाओं को देखते हुए जिलाधिकारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका अनुपालन किया जाए। कार्यो में शिथिलता और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।

खेल विभाग उप्र के संयोजन में हाॅकी उत्तर प्रदेश, जिला प्रशासन झांसी एवं क्षेत्रीय खेल कायार्लय के संयुक्त समन्वय से मेजर ध्यानचन्द एस्ट्रोटफ स्टेडियम में 21 से 30 अक्टूबर 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हाॅकी चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिता में राष्ट्र के विभिन्न प्रदेशों की कुल 29 टीमें प्रतिभाग कर रही है, जिसमें खिलाड़ी, प्रशिक्षक व टीम मैनेजर सहित कुल 20 सदस्य रहेगें।

हाॅकी इण्डिया द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने देश की सर्वश्रेष्ठ 29 टीमों के खिलाड़ियों अनुमानित 600 सदस्य के लिए आवासीय व्यवस्था पैरामेडिकल, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय कैम्पस एवं बुन्देलखण्ड इस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी कैम्पस के हाॅस्टल में व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान अधिकारियों से लगातार साफ सफाई की व्यवस्था बनाए रखने, खिलाड़ियों की खानपान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर महिला पुलिस की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके अतिरिक्त महिला पीआरडी जवान, नागरिक सुरक्षा संगठन की महिला सदस्यों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाए।

आयोजन में टूनार्मेन्ट डाॅयरेक्टर, टूनार्मेन्ट मैनेजर, रैफरी, टेक्निकल ऑफिसर नई दिल्ली द्वारा नामित टेक्निकल ऑफिसर व निणार्यकों आदि की आवासीय व्यवस्था भी पैरामेडिकल, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय कैम्पस व मेडिकल काॅलेज कैम्पस के गेस्ट हाऊस में की गई है। इस मौके पर सीडीओ शैलेष कुमार, डीपीआरओ जेआर गौतम, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, ओलंपियन सुबोध खांडेकर सहित विभिन्न प्रदेशों से आईं महिला हाकी टीम के अधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular