Saturday, April 11, 2026

आगरा: गुटखा फर्मों ने स्वीकारी 22 लाख की कर चोरी

Agra: Gutkha firms admit tax evasion of 22 lakhs

आगरा (हि.स.)। पान मसाला और गुटखा की छोटी फर्मों पर देर रात तक चली छपेमारी में फर्म मालिकों ने 22 लाख तक की कर चोरी स्वीकारी है। आज वाणिज्य कर विभाग द्वारा बड़ी फर्मों पर कार्यवाही की जायेगी। इस मामले में विभाग को पंजीकृत द्वारा अपंजीकृत फर्मों से कच्चा माल खरीद कर टैक्स चोरी किये जाने की शिकायत मिली थी।

आगरा में बुधवार देर रात तक चली वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी में पान मसाला और गुटखा की छोटी फर्मों ने 22 लाख तक की कर चोरी की बात स्वीकारी है। वाणिज्य कर विभाग ने 19 फर्मों के 26 ठिकानों पर छापेमारी की कार्यवाही को देर रात तक अंजाम दिया था। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सेंट्रल जीएसटी की टीम के साथ मिलकर सरीन एंड सरीन, जीत इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आरएन फ्रेगरेंस, सरीन फ्रेगरेंस फर्म के कई ठिकानों पर छापे मारे थे।

इस मामले में वणिज्या कर विभाग को शिकायत मिली थी कि पंजीकृत फार्मों द्वारा पान मसाला और गुटखा का कच्चा माल अपंजीकृत फर्मों से खरीदा जाता है और माल तैयार कर अपंजीकृत फर्मों को ही बेच दिया जाता है। जिस कारण दोनों ही तरफ से टैक्स चोरी की जाती है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को विभाग की टीम ने एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन एके सिंह के निर्देशन में छापेमारी की कार्यवाही को अंजाम दिया और ये कार्यवाही बुधवार देर रात तक चलती रही। आज विभाग की टीम द्वारा बड़ी फर्मों पर छापे मारने की बात की जा रही है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular