107 अफसरों, कर्मचारियों पर एफआइआर

कुंडालिया बांध के भू-अर्जन में किया गया था करोड़ों का घोटाला

राज्य डेस्क

भोपाल। मध्य प्रदेश के कुंडालिया पुनर्वास घोटाला मामले में 107 अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। आगर मालवा और राजगढ़ जिले की सीमा पर बने कुंडालिया बांध के भू-अर्जन और अन्य मुआवजा प्रकरणों में घोटाला किया गया था। 2016 से लोकायुक्त मामले की जांच कर रही है। 4600 करोड़ की लागत से बने कुंडालिया बांध के पुनर्वास घोटाला में लोकायुक्त जांच के दायरे में 3 कलेक्टर, 4 डिप्टी कलेक्टर और 3 तहसीलदार समेत अनेक पटवारी, जल संसाधन विभाग के अधिकारी और इंजीनियर्स शामिल हैं। इनमें से कई रिटायर हो चुके हैं। अब इतने अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढें : इस वर्ष एक और वर्ल्ड कप जीत सकती है भारतीय टीम!

लोकायुक्त जांच में आगर मालवा जिले के जिला कोषालय से 2016 से 2024 के बीच कुंडालिया बांध के लिए दिए गए मुआवजे की पूरी जानकारी हासिल की गई है। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच के बाद लोकायुक्त ने कुंडालिया बांध परियोजना के अंतर्गत पुनर्वास योजना में 107 अधिकारियों, कर्मचारियों, इंजीनियरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संबंधित अधिकारियों और इंजीनियर के अलावा घोटाले में शामिल कई प्राइवेट लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त पुलिस ने करीब 6 करोड रुपए का घोटाला उजागर किया है। लोकायुक्त कार्यालय, उज्जैन की विशेष पुलिस स्थापना के पुलिस अधीक्षक ने आगर मालवा को कलेक्टर को केस से अवगत कराया। कुंडालिया बांध के प्रभावितों से संबंधित विशेष पैकेज अन्तर्गत अधिकारियों, इंजीनियरों, कर्मचारियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर आपसी षड्यंत्र कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाया जाने पर कुल 107 के विरूद्ध केस दर्ज किया गया। सभी आरोपियों पर अपराध क्रमांक 45/2025 धारा 7सी 13 (1), 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) और 409, 420, 467, 468, 471, 120बी भादंवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है। उज्जैन संभाग लोकायुक्त संगठन विशेष पुलिस स्थापना मामले की विवेचना में लगा है। इस घोटाले में 9 अधिकारी और इंजीनियर शामिल हैं। केस दर्ज होने के बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निलंबित किया जाएगा। इसके लिए लोकायुक्त पुलिस ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है।

यह भी पढें : इराक में मारा गया ISIS चीफ अबू खादिजा

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!