हरदोई(हि. स.) । बघौली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 10-10 हजार के दो इनामी बदमाश को खजुरमई तिराहे से गिरफ्तार किया है। दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।
बघौली एसएचओ ज्ञानेश दुबे ने बताया कि थाना फोर्स के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सूचना के आधार पर मंगलवार को खजुरमई तिराहे से 10-10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कोतवाली शहर के व्हाइट गंज निवासी छोटू कश्यप उर्फ करिया और ओम नारायण कश्यप उर्फ गोलू कश्यप के रूप में हुई है।
इन दोनों के खिलाफ गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दोनों पर 10-10 हजार का इनाम रखा था। गिरफ्तार किए गए छोटू कश्यप उर्फ करिया के खिलाफ आठ और ओमनारायण उर्फ गोलू कश्यप के खिलाफ छह अभियोग पंजीकृत है।
अम्बरीष
